મુખ્ય સામગ્રી પર જાઓ
ભારત

VIDEO : Surat Railways Station बनेगा Multimodal Transportation Hub

सूरत रेलवे स्टेशन से जुड़ी एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। देश के तेजी से विकसित हो रहे शहरों में शा

सूरत रेलवे स्टेशन से जुड़ी एक बड़ी और अहम खबर सामने आ रही है। देश के तेजी से विकसित हो रहे शहरों में शामिल सूरत अब अपने रेलवे स्टेशन के जरिए एक नई पहचान बनाने जा रहा है। सूरत रेलवे स्टेशन के पुनर्निर्माण का पहला चरण साल 2027 के अंत तक पूरा होने की उम्मीद है, और सबसे खास बात यह है कि यह परियोजना फिलहाल 50 प्रतिशत से अधिक पूरी भी हो चुकी है।

यह सिर्फ एक स्टेशन का रीडेवलपमेंट नहीं, बल्कि पूरे ट्रांसपोर्ट सिस्टम को आधुनिक और सुगम बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सूरत स्टेशन को मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्टेशन हब, यानी MMTH के रूप में विकसित किया जा रहा है। नई योजना के तहत स्टेशन पर वर्ल्ड-क्लास सुविधाएं दी जाएंगी। 

આ સમાચાર શેર કરો