મુખ્ય સામગ્રી પર જાઓ
ભારત

VIDEO : महाराष्ट्र के भिवंडी ग्रामीण इलाके के माचा कंपाउंड में तेल के गोदाम में लगी भीषण आग

महाराष्ट्र के भिवंडी ग्रामीण इलाके से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। माचा

महाराष्ट्र के भिवंडी ग्रामीण इलाके से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। माचा कंपाउंड स्थित एक तेल के गोदाम में भीषण आग लग गई है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेज थी कि दूर-दूर तक धुएं का गुबार देखा गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। सुरक्षा के मद्देनज़र आसपास के इलाके को खाली कराया जा रहा है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और किसी के हताहत होने की भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

આ સમાચાર શેર કરો