VIDEO :महाअष्टमी के पावन अवसर पर Vaishno Devi Mandir पहुंच रहे श्रद्धालु
चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है।
चैत्र नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। भारी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं, जिससे भवन, अर्धकुंवारी और कटरा में भारी भीड़ देखी जा रही है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए कटरा पहुंच रहे हैं। भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं। यात्रा मार्ग पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं भी की गई हैं।




