पश्चिमी रेलवे ने देशभर के रेलवे स्टेशनों पर 4,500 से अधिक AI-सक्षम फेस रिकग्निशन कैमरे किए स्थापित
यात्रियों की सुरक्षा को मज़बूत करने और अपने पूरे नेटवर्क मे
यात्रियों की सुरक्षा को मज़बूत करने और अपने पूरे नेटवर्क में निगरानी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से एक अहम कदम उठाते हुए, पश्चिम रेलवे ने अपने अधिकार क्षेत्र के अहम स्थानों पर फेशियल रिकग्निशन सिस्टम (FRS) टेक्नोलॉजी से लैस 4,500 से ज़्यादा कैमरे लगाए हैं। ये कैमरे लगभग हर स्टेशन के एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स के साथ-साथ प्लेटफॉर्म, टिकट काउंटर्स और ज़्यादा भीड़भाड़ वाले दूसरे इलाकों में रणनीतिक रूप से लगाए गए हैं। इस नई तकनीक का उद्देश्य रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करना है।








