મુખ્ય સામગ્રી પર જાઓ
ભારત

VIDEO : राम नवमी पर अयोध्या राम जन्मभूमि मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, श्रद्धालुओं ने की पूजा

चैत्र नवरात्रि की महानवमी और राम नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर

चैत्र नवरात्रि की महानवमी और राम नवमी के पावन अवसर पर अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें मंदिर के बाहर देखी गईं। देश के कोने-कोने से आए श्रद्धालु भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए उत्साहित नजर आए। भक्तों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और भगवान राम के जन्मोत्सव को भक्ति और उल्लास के साथ मनाया। मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।

આ સમાચાર શેર કરો