VIDEO: लखनऊ में सपा कार्यालय के बाहर CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ लगाए पोस्टर
સોર્સ : GSTV
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ पोस्टर लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, यह पोस्टर समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय की एक पदाधिकारी द्वारा लगवाया गया बताया जा रहा है। पोस्टर में उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों का जिक्र किया गया है और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए हैं।

