Skip to main content
કેટેગરી લોડ થઈ રહી છે...
All Categories
  • કેટેગરી લોડ થઈ રહી છે...
હોમ / ભારત / VIDEO समाचार : As soon as the government changes in Nepal, Former PM KP Oli Arrested, Allegations made regarding Gen Z Protest

VIDEO: Nepal में सरकार बदलते ही Former PM केपी ओली Arrest, Gen Z Protest को लेकर लगे आरोप

Timeછેલ્લું અપડેટ : 28 Mar 2026
લાઇવ ટીવીGoogle News
સોર્સ : GSTV

नेपाल की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बालेन शाह ने हाल ही में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है. जिसके बाद सरकार की पहली कैबिनेट बैठक ने बड़ा फैसला लेते हुए 2025 में सिंतबर हुए जेन जी आंदोलन की जांच रिपोर्ट को तुरंत लागू करने का निर्णय लिया. इसी बीच नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली को नेपाल पुलिस ने भक्तपुर के गुंडू में उनके घर से हिरासत में ले लिया। काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, "उन्हें सितंबर में Gen Z विरोध प्रदर्शनों को कथित तौर पर दबाने से जुड़े गैर-इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि बालेन शाह को हाल ही में प्रधानमंत्री बनाया गया है और वह नेपाल के सबसे युवा प्रधानमंत्री माने जा रहे हैं। राजनीति में आने से पहले वह एक लोकप्रिय रैपर के रूप में भी पहचान रखते थे, इसके बाद उन्होंने मेयर और अब प्रधानमंत्री पद तक का सफर तय किया है।

App Store