कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज केरल के कन्नूर दौरे पर पहुंचे, जहां उनका कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। कन्नूर पहुंचते ही राहुल गांधी के समर्थन में नारेबाजी और भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान राहुल गांधी कन्नूर के पुलिस ग्राउंड में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।