बिहार के नालंदा में एनआईए और एटीएस की छापेमारी चल रही है. बिहारशरीफ में 10 जगहों पर एनआईए और एटीएस ने संयुक्त छापेमारी की है. सुबह से ही जांच टीम कार्रवाई में जुटी हुई है. जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी हथियार तस्करी गिरोह के नेटवर्क को खंगालने के लिए की जा रही है.