दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल पर चर्चा के लिए INDIA ब्लॉक के नेताओं के साथ अहम बैठक की। इस बैठक में विभिन्न दलों के नेताओं ने बिल से जुड़े मुद्दों और रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भी इस बैठक में शामिल हुए।