VIDEO : नोएडा के सेक्टर 49 के एक प्राइवेट बिल्डिंग में लगी आग, दमकल की कई गाड़ियां तैनात
સોર્સ : gstv
नोएडा के सेक्टर 49 थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक प्राइवेट बिल्डिंग में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का काम तेजी से जारी है। बताया जा रहा है कि आग काफी तेजी से फैली, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मौके पर मौजूद पुलिस और दमकल कर्मी स्थिति पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।

