बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पदभार संभालने के बाद अपनी पहली दिल्ली यात्रा पर निकल पड़े हैं। वो पटना स्थित 5, देशरत्न मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास से रवाना हुए। इस दौरे को राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है, जहां उनके कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात और महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की संभावना है।